बिहार में हाथियों का तांडव; बुजुर्ग को मार डाला, मासूम घायल
बिहार के किशनगंज जिले के गांगी गांव में बुधवार सुबह दो जंगली हाथी घुस आए। धान की फसल रौंदते हुए हाथियों की चपेट में आने से बुजुर्ग मोफीज आलम की मौत हो गई और एक मासूम बच्चा घायल हो गया। वन विभाग की टीम हाथियों को ट्रैक कर जंगल की ओर ले जाने का प्रयास कर रही है।