UP में ग्रामीणों को अब नहीं लगाने पड़ेंगे तहसील-ज़िलों के चक्कर, डिप्टी CM ने दिए निर्देश

यूपी के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने ग्राम चौपालों की व्यवस्था सुधारने के निर्देश दिए हैं। अधिकारियों की लापरवाही की शिकायतें मिलने के बाद उन्होंने नोडल अधिकारी नामित करने, साप्ताहिक शिकायतें दर्ज कर चौपाल में निस्तारण करने और रिपोर्ट भेजने को कहा है ताकि ग्रामीणों को अपनी समस्याएं लेकर तहसील या ज़िला मुख्यालय न जाना पड़े।