राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल ने दिल्ली चुनाव की मतगणना में 'आप' के पिछड़ने के बीच कहा है, "किसी का घमंड ज़्यादा देर नहीं टिकता। रावण का भी घमंड चूर-चूर हुआ था, यह तो सिर्फ अरविंद केजरीवाल हैं।" उन्होंने कहा, "आज दिल्ली पूरी तरह से कूड़ादान बन गई है...सड़कें टूटी हैं...लोगों ने इन मुद्दों से त्रस्त होकर ये जनादेश दिया है।"