किसी को डेट नहीं कर रही: क्रिकेटर मोहम्मद सिराज संग अफेयर की खबर पर ऐक्ट्रेस माहिरा शर्मा

ऐक्ट्रेस माहिरा शर्मा ने भारतीय क्रिकेटर मोहम्मद सिराज के साथ उनके अफेयर की खबरों पर कहा है, "अक्सर सोशल मीडिया पर अफेयर की खबरें आती हैं लेकिन मैं किसी को भी डेट नहीं कर रही हूं।" उन्होंने कहा, "फैंस आपको किसी के साथ भी कनेक्ट कर सकते हैं...जिनके साथ मैं काम करती हूं उनके साथ भी नाम जोड़ देते हैं।"