किसी की भी कब्र या मज़ार को तोड़ना ठीक नहीं: औरंगज़ेब की कब्र विवाद पर मायावती

मुगल शासक औरंगज़ेब की कब्र को लेकर हो रहे विवाद पर बसपा प्रमुख मायावती ने मंगलवार को कहा, "महाराष्ट्र में किसी की भी कब्र व मज़ार को क्षति पहुंचाना और तोड़ना ठीक नहीं है।" उन्होंने कहा, "इससे वहां आपसी भाईचारा, शांति व सौहार्द बिगड़ रहा है। सरकार ऐसे मामलों में खासकर नागपुर के अराजक तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करे।"