inshorts

कैसे मारे गए दिशा पाटनी के घर फायरिंग करने वाले दोनों शूटर?

दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल, यूपी-हरियाणा एसटीएफ ने संयुक्त ऑपरेशन में ऐक्ट्रेस दिशा पाटनी के बरेली वाले घर पर फायरिंग करने वाले 2 बदमाशों को मार गिराया है। बकौल रिपोर्ट्स, एक शूटर की 'लाल जूतों' से पहचान हुई जो उसने घटना के दिन पहने हुए थे। बकौल अधिकारी, सीसीटीवी फुटेज, खुफिया जानकारी व आपराधिक रिकॉर्ड के मिलान से उनकी पहचान हुई।