कैसा रहा जगदीप धनखड़ का सियासी सफर?

1989 में झुंझुनू (राजस्थान) से लोकसभा चुनाव जीतकर जगदीप धनखड़ पहली बार सांसद बने थे। 1990-91 में चंद्रशेखर सरकार में वह संसदीय कार्य राज्यमंत्री रहे। 1993 में अजमेर के किशनगढ़ से विधायक बने। 2003 में बीजेपी में शामिल हुए धनखड़ 2019 से 2022 तक पश्चिम बंगाल के राज्यपाल रहे। वहीं, 11 अगस्त-2022 को वह देश के 14वें उप-राष्ट्रपति बने थे।