कैसा रहा था सिंगर-ऐक्ट्रेस सुलक्षणा पंडित का करियर?
सिंगर-ऐक्ट्रेस सुलक्षणा पंडित का जन्म 12-जुलाई 1954 को छत्तीसगढ़ में हुआ था। उन्हें लता मंगेशकर संग 'तकदीर' (1967) में 'सात समुंदर पार' गाने से लोकप्रियता मिली थी। उन्होंने 'उलझन' (1975) फिल्म से ऐक्टिंग में डेब्यू किया था और 'हेराफेरी' और 'अपनापन' जैसी फिल्मों में काम किया। 1976 में 'संकल्प' के गाने 'तू ही सागर...' के लिए उन्हें फिल्मफेयर अवॉर्ड मिला।