दिवंगत अभिनेता गोगा कपूर ने एक पुराने इंटरव्यू में बताया था कि 'महाभारत' में कंस की भूमिका निभाने से उनकी इमेज खराब हो गई थी। उन्होंने कहा था कि वह जहां भी जाया करते थे, लोग उनसे पूछते थे कि उन्होंने अपनी बहन देवकी के साथ ऐसा अत्याचार क्यों किया? ऐक्टर का 2011 में 70-साल की उम्र में निधन हुआ।