किसानों को नए साल का तोहफा! कृषि यंत्रों पर मिल रही 80% तक सब्सिडी, जानें कैसे करें आवेदन
केंद्र की SMAM योजना के तहत किसानों को कृषि यंत्रों पर 50-80% तक सब्सिडी दी जा रही है। इस योजना का मकसद छोटे व सीमांत किसानों तक खेती के मशीनीकरण की पहुंच बढ़ाना और उत्पादन लागत कम करना है। किसान agrimachinery.nic.in पर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन के लिए आधार कार्ड, बैंक विवरण और भूमि से जुड़े दस्तावेज़ ज़रूरी है।