जम्मू-कश्मीर, हिमाचल, उत्तराखंड और पंजाब के किसानों के खातों में पीएम किसान योजना की 21वीं किस्त पहुंच गई है। बाकी राज्यों के किसानों को दिवाली से पहले ₹2,000 की किस्त मिलने की उम्मीद है। सरकार ने बाढ़ग्रस्त इलाकों को प्राथमिकता दी है। ई-केवाईसी और आधार लिंक जरूरी है, वरना पैसा अटक सकता है।