यूपी के कासगंज जेल में बंद हिस्ट्रीशीटर की संदिग्ध मौत, एक दिन पहले की थी पत्नी से मुलाकात

यूपी के कासगंज जेल में बंद हिस्ट्रीशीटर राजकुमार उर्फ भालू की शनिवार सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। करीब एक महीने पहले उसे तमंचे के साथ गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था। एक दिन पहले उसकी पत्नी ने जेल में उससे मुलाकात की थी। परिजनों के मुताबिक, वह बिल्कुल स्वस्थ था। पुलिस ने शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है।