काहे भाग रही हो, कैसे जानोगी कितना काम किया है: भाषण के दौरान महिलाओं के जाने पर बिहार CM
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सीवान ज़िले में बृहस्पतिवार को एक जनसभा को संबोधित किया। वहीं, अपने भाषण के दौरान कुछ महिलाओं को जनसभा से उठकर जाते हुए देखकर नीतीश भड़क गए और उनसे कहा, "अरे महिला सब काहे भाग रही हो। नीतीश ने कहा, "जानोगी नहीं तो कइसे जाओगी…बैठो सब सुनो कितना काम किया गया...इधर-उधर काहे...जा रही हो।"