कोहली के डक पर आउट होने पर ऑनलाइन लोग अनुष्का को दे रहे गालियां
वनडे करियर में विराट कोहली के पहली बार लगातार दो मैचों में डक पर आउट होने के बाद उनकी पत्नी व ऐक्ट्रेस अनुष्का शर्मा को कई फैन्स ऑनलाइन अपशब्द कह रहे हैं। कई पोस्ट के कैप्शन्स में कहा गया, "विराट की इस असफलता के लिए अनुष्का शर्मा को ज़िम्मेदार मानता हूं।" हालांकि, अनुष्का के फैन्स ने उनका बचाव किया है।