कोहली ने बनाया किसी IPL सीज़न में एक ही गेंदबाज़ के खिलाफ सर्वाधिक रन बनाने का रिकॉर्ड
आरसीबी के बल्लेबाज़ विराट कोहली ने आईपीएल 2026 में एक ही सीज़न में एक गेंदबाज़ के खिलाफ सर्वाधिक रन बनाने का रिकॉर्ड बनाया। कोहली ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ कुल 4 मैच खेले और गेंदबाज़ कगिसो रबाडा के खिलाफ उन्होंने कुल 88 रन बनाए। रबाडा की गेंदों पर उन्होंने इस सीज़न में कुल 14 चौके और चार छक्के जड़े।