inshorts

कोहली से कहासुनी के बाद ट्रैविस हेड की पत्नी को ऑनलाइन दी गईं गालियां व रेप की धमकी

SRH के ओपनर ट्रैविस हेड की पत्नी जेस को अपने पति की विराट कोहली संग हुई कहासुनी के बाद ऑनलाइन गालियों और रेप की धमकियों का सामना करना पड़ा है। जेस ने कहा, "लग रहा है...जैसे वर्ल्ड कप वाली बदसलूकी फिर से दोहराई जा रही हो।" IPL मैच में कहासुनी के बाद कोहली ने हेड से हाथ नहीं मिलाया था।