कंगना की 'इमरजेंसी' में सैम मानेक्शॉ का किरदार निभाएंगे मिलिंद सोमन, सामने आई तस्वीर
अभिनेत्री-फिल्ममेकर कंगना रनौत की आगामी फिल्म 'इमरजेंसी' में मॉडल-ऐक्टर मिलिंद सोमन फील्ड मार्शल सैम मानेक्शॉ का किरदार निभाएंगे। कंगना ने गुरुवार को मिलिंद का फर्स्ट लुक शेयर कर कहा, "सैम मानेक्शॉ 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध के हीरो थे...हमारा सौभाग्य है कि मिलिंद इस भूमिका को निभाएंगे।" इस फिल्म में कंगना पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी का किरदार निभा रही हैं।