कंगना के साथ 'सिमरन' में काम करना बड़ी भूल थी, उसने वही शॉट किया जो वो चाहती थी: हंसल मेहता

फिल्ममेकर हंसल मेहता ने कहा है कि अभिनेत्री कंगना रनौत के साथ 'सिमरन' में काम करना उनकी बड़ी भूल थी। उन्होंने कहा, "(कंगना ने) एडिट नहीं टेकओवर किया था...लेकिन एडिट के लिए कुछ था नहीं क्योंकि...मटीरियल वही था जो उसने शूट करवाया था।" बकौल हंसल, "कंगना अच्छी ऐक्ट्रेस हैं लेकिन...उन्होंने अपने बारे में फिल्में बनाकर...खुद को सीमित कर लिया है।"