कंगना पर पोस्ट के बाद कांग्रेस ने श्रीनेत को उनकी 2019 चुनाव वाली सीट से नहीं दिया टिकट

कांग्रेस ने अभिनेत्री कंगना रनौत पर अपनी प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत के आपत्तिजनक पोस्ट के बाद उन्हें लोकसभा चुनाव-2019 वाली उनकी महराजगंज सीट (यूपी) से टिकट नहीं दिया है। कांग्रेस ने महराजगंज में वीरेंद्र चौधरी को उम्मीदवार बनाया है। श्रीनेत ने कहा था, "जिस व्यक्ति के पास मेरे फेसबुक व इंस्टाग्राम अकाउंट का एक्सेस था उसने यह पोस्ट शेयर किया था।"

Load More