67वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह में सोमवार को कंगना रनौत को 'मणिकर्णिका' और 'पंगा' के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार मिला। धनुष को फिल्म 'असुरन' और मनोज बाजपेयी को 'भोंसले' के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार मिला है। वहीं, अभिनेता रजनीकांत को भारतीय सिनेमा में उनके योगदान के लिए 51वें दादा साहब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।