अभिनेत्री कंगना रनौत ने फिल्म 'केजीएफ: चैप्टर 2' के अभिनेता यश की तारीफ की है और उनकी तुलना दिग्गज अभिनेता अमिताभ बच्चन से की है। उन्होंने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में लिखा है, "यश वह ऐंग्री यंग मैन है जो कई दशकों से भारत से गायब था...अमिताभ बच्चन ने सत्तर के दशक में जो खालीपन छोड़ा था, उसे उन्होंने भर दिया।"