कंगना रनौत ने मोतीलाल नेहरू को बताया 'अपने समय का अंबानी', कांग्रेस ने दर्ज कराई शिकायत
अभिनेत्री और बीजेपी की हिमाचल प्रदेश की मंडी लोकसभा सीट से प्रत्याशी कंगना रनौत ने पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू के पिता मोतीलाल नेहरू को 'अपने समय का अंबानी' बताया है। कंगना ने कहा, "कोई नहीं जानता कि उनकी संपत्ति कहां से आई। वह ब्रिटिश के करीबी थे।" इसके बाद कांग्रेस ने मामले को लेकर चुनाव आयोग से शिकायत की है।