कंगना से पद्म श्री वापस ले सरकार, वरना करेंगे आंदोलन: शहीद चंद्रशेखर आज़ाद के भतीजे

शहीद चंद्रशेखर आज़ाद के भतीजे व हिंदू रिपब्लिकन आर्मी के अध्यक्ष सुजीत आज़ाद ने कंगना रनौत के '1947 में आज़ादी भीख में मिली' बयान को लेकर अभिनेत्री की आलोचना की है। उन्होंने कहा, "सरकार तुरंत कंगना से पद्म श्री वापस लेकर उन्हें गिरफ्तार करे...वरना 1 महीने बाद देशभर में आंदोलन करेंगे।" बकौल आज़ाद, आंदोलन में बॉलीवुड का बहिष्कार किया जाएगा।