फिल्म 'गदर: एक प्रेम कथा' के निर्देशक अनिल शर्मा ने 'बॉलीवुड बबल' से कहा है, "सकीना के रोल के लिए कई अभिनेत्रियों ने मना कर दिया था, शायद उन्हें लगा कि ऐक्टर सनी देओल उनके स्टैंडर्ड के मुताबिक नहीं हैं।" उन्होंने कहा, "अभिनेत्रियों को लगा कि सनी उनके लिए बहुत बड़े हैं। यहां तक कि उन्होंने कहानी भी नहीं सुनी।"