अभिनेत्री शर्मिला टैगोर ने कहा है, "हम सभी पेशेवर हैं, कई बार पैसों के लिए फिल्म साइन करते हैं ताकि किराया भर सकें।" उन्होंने कहा, "हम सहकर्मी या किसी की मदद के लिए भी प्रोजेक्ट चुनते हैं क्योंकि उन्हें लगता है कि हमारे होने से प्रोजेक्ट बेहतर होगा।" बकौल शर्मिला, वह कई बातों को ध्यान में रखकर स्क्रिप्ट चुनती हैं।