inshorts

कई मामलों में धोखाधड़ी के आरोपी हैं अमरिंदर की नई पार्टी के अध्यक्ष

पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह की नई पार्टी (पंजाब लोक कांग्रेस) के अध्यक्ष सुखिंदर सिंह पर सीबीआई द्वारा धोखाधड़ी के कई मामले दर्ज हैं। सीबीआई ने 2019 में सुखिंदर सिंह, उनकी पत्नी और बेटे पर ₹33 करोड़ की बैंक धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया था। अन्य मामले में उन पर ₹16.80 करोड़ की धोखाधड़ी का आरोप है।