आईएमडी के मुताबिक, पश्चिम बंगाल व सिक्किम में 27 सितंबर और तमिलनाडु व पुद्दुचेरी में 27-28 सितंबर को भारी बारिश हो सकती है। आंध्र प्रदेश में 27-30 सितंबर और ओडिशा में 28-29 सितंबर जबकि अंडमान एवं निकोबार द्वीप समूह में 29-30 सितंबर को भारी बारिश हो सकती है। वहीं, असम व मेघालय में 28 सितंबर को बारिश हो सकती है।