अभिनेत्री आलिया भट्ट ने फिल्म 'गंगूबाई काठियावाड़ी' में अपनी भूमिका पर कहा है, "मेरे मासूम, बच्चे जैसे चेहरे को देखकर...कई लोगों ने सोचा होगा...मैं माफिया क्वीन की भूमिका में कैसे फिट होऊंगी...उस क्रूरता, तीव्रता और गुस्से को कैसे चित्रित करूंगी।" बकौल ऐक्ट्रेस, "निर्माता संजय लीला भंसाली ने...जब फिल्म के लिए संपर्क किया...तब मानसिक रूप से इसके लिए तैयार नहीं थी।"