ऐक्ट्रेस अदा खान ने कहा है कि उन्हें कई ओटीटी प्रोजेक्ट्स के ऑफर मिले लेकिन बोल्ड कंटेंट की वजह से उन्होंने सभी को मना कर दिया। बकौल ऐक्ट्रेस, "मैं हमेशा से वेब स्पेस पर कुछ ऐसा करना चाहती थी जिसे परिवार के साथ बैठकर देखा जा सके। मैं बोल्ड सीन और बोल्ड कंटेंट करने को लेकर थोड़ा संशय में हूं।"