कई सालों तक संजय कपूर के पास काम नहीं था, पैसों की कमी थी: 'कॉफी...' में उनकी पत्नी महीप

ऐक्टर संजय कपूर की पत्नी महीप कपूर ने चैट शो 'कॉफी विद करण' सीज़न-7 के दौरान कहा है, "एक समय था जब संजय के पास कई सालों तक काम नहीं था। पैसों की कमी थी।" महीप ने इसको लेकर आगे कहा, "मेरे बच्चे (बेटी शनाया व बेटा जहान) नाम और शोहरत के साथ-साथ ये सब भी देखकर बड़े हुए हैं।"