अपने गाने 'कच्चा बादाम' से चर्चित हुए पश्चिम बंगाल के मूंगफली विक्रेता भुवन बाड्याकर सड़क हादसे में घायल हो गए हैं। पुलिस के मुताबिक, वह अपने ट्रेनर के साथ कार चलाने की कोशिश कर रहे थे और ब्रेक की जगह एक्सलरेटर दबाने से उनकी गाड़ी अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। भुवन को सीने व चेहरे पर चोटें आई हैं।