कज़न आदर जैन की शादी के संगीत कार्यक्रम में 'कजरा रे' पर नाचते हुए ऐक्टर रणबीर कपूर का वीडियो वायरल हो गया है। वीडियो में रणबीर कपूर आदर जैन के साथ स्टेज पर कूदते हैं और बुआ के साथ नाचते नज़र आ रहे हैं। गौरतलब है, बुधवार को हुए इस कार्यक्रम में बॉलीवुड के तमाम सितारे शामिल हुए।