सरकारी अधिकारियों के अनुसार कज़ाकिस्तान में पिछले हफ्ते से जारी हिंसा में 164 लोग मारे गए व 2000 से ज़्यादा घायल हुए। बकौल अधिकारी, पुलिस ने अब तक 5,800 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया है। दरअसल, ईंधन की कीमतों में तेज़ वृद्धि को लेकर देश में विरोध प्रदर्शन शुरू हुए थे जिसने बाद में हिंसक रूप ले लिया।