कट्टर धर्मनिरपेक्ष हूं: अपने 'बहुसंख्यक हो सकते हैं मुसलमान' बयान पर बंगाल के मंत्री हकीम

पश्चिम बंगाल के मंत्री और कोलकाता के मेयर फिरहाद हकीम ने अपने 'अल्लाह की रहमत रही तो देश में एक दिन मुसलमान बहुसंख्यक हो सकते हैं' बयान पर सफाई दी है। उन्होंने कहा, "मैं एक कट्टर धर्मनिरपेक्ष और देशभक्त भारतीय हूं। कोई भी मेरे धर्मनिरपेक्ष मूल्यों और देश के प्रति प्रेम पर सवाल नहीं उठा सकता।"