कटरीना कैफ के संगम में स्नान का लड़कों ने बनाया वीडियो, रवीना टंडन ने कहा- ओछी हरकत

इंस्टाग्राम पर एक वीडियो वायरल हुआ है जिसमें प्रयागराज महाकुंभ में स्नान करतीं ऐक्ट्रेस कटरीना कैफ का कुछ लड़के वीडियो बनाते दिख रहे हैं। वीडियो में लड़के कहते दिखे, "यह मैं हूं, यह मेरा भाई...और यह कटरीना कैफ हैं।" वीडियो पर ऐक्ट्रेस रवीना टंडन ने कमेंट किया, "यह ओछी हरकत है...ऐसे लोग सुकून भरे पलों को खराब कर देते हैं।"