अभिनेत्री कटरीना कैफ सोमवार को अपनी सास वीना कौशल के साथ महाराष्ट्र के शिरडी साईं बाबा मंदिर पहुंचीं और दर्शन किए। मंदिर में दर्शन करने का उनका वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आई हैं। हाल ही में कटरीना और उनके पति विक्की कौशल ने राजस्थान के जोधपुर में अपनी शादी की तीसरी सालगिरह मनाई।