अभिनेता विक्की कौशल की कटरीना कैफ से पहली मुलाकात स्क्रीन अवॉर्ड्स, 2019 में हुई थी। इसके बाद दोनों ईशा अंबानी की होली पार्टी में एकसाथ नज़र आए और कटरीना ने कंधे पर हाथ रखे एक तस्वीर इंस्टाग्राम पर शेयर की और फैन्स ने विक्की का अंदाज़ा लगा लिया। बकौल विक्की, अनुपमा चोपड़ा ने उनकी प्रेम कहानी में अहम भूमिका निभाई।