कठिन था, आपको कोई नहीं बताता कि कितना मुश्किल होगा: प्रेग्नेंसी की पहली तिमाही पर सोनम
अभिनेत्री सोनम कपूर ने कहा है कि प्रेग्नेंसी के शुरुआती तीन महीने बेहद कठिन थे जिसके लिए वह तैयार नहीं थीं। उन्होंने वोग इंडिया को दिए इंटरव्यू में बताया, "यह वाकई में मुश्किल होता है। कोई भी आपको नहीं बताता कि यह कितना कठिन है...हर कोई आपको केवल यही बताता है कि यह कितना शानदार होता है।"