कड़ी मेहनत क्या होती है? सिखाने के लिए बच्चों को मुंबई के धोबी घाट ले गई कोरियन मां, धुलाए कपड़े
सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक दक्षिण कोरियाई महिला अपने 2 बच्चों को 'कड़ी मेहनत' सिखाने के लिए मुंबई के फेमस धोबी घाट ले गई और उनसे कपड़े धुलवाती दिखी। महिला ने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर कर लिखा, "असली भारतीय ज़िंदगी जीने की कोशिश...असली काम, असली इज़्ज़त।" महिला व उसका परिवार भारत में रहता है।