कड़े फैसले लेने होंगे: गोवा चुनाव में टिकट न मिलने की स्थिति पर मनोहर पर्रिकर के बेटे

गोवा के दिवंगत मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर के बेटे उत्पल पर्रिकर ने कहा है कि वह पंजिम से चुनाव लड़ना चाहते हैं और उन्हें पूरा भरोसा है कि बीजेपी उन्हें टिकट देगी। टिकट न मिलने की स्थिति पर उन्होंने कहा, "मुझे कुछ कड़े फैसले लेने पड़ सकते हैं, जब फैसला लेने का समय आएगा तब मैं जनता की सुनूंगा।"