केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कतर के दोहा स्थित लुलु हाइपरमार्केट में भारत की यूनिफाइड पेमेंट इंटरफेस (यूपीआई) सेवा लॉन्च कर दी है। इसके साथ कतर, भारत के एनपीसीआई द्वारा बनाए गए यूपीआई को इस्तेमाल करने वाला 8वां देश बन गया। इस लॉन्च को लेकर गोयल ने कहा कि यह सीमा पार व्यापार को सुगम बनाने में मददगार साबित होगा।