कथा वाचक धीरेंद्र शास्त्री ने उदित राज द्वारा उन्हें 'फ्रॉड' बताए जाने पर दी प्रतिक्रिया

कथा वाचक धीरेंद्र शास्त्री ने उन्हें 'फ्रॉड' कहने वाले कांग्रेस नेता उदित राज को लेकर कहा है कि वह अपने पवित्र मुंह से अमुक व्यक्ति का नाम तक नहीं ले सकते हैं जो शायद उनका बैकग्राउंड नहीं जानते हैं। उदित राज ने कहा था कि बीजेपी-आरएसएस के कहने पर ही शास्त्री लगातार हिंदू राष्ट्र को लेकर बयान दे रहे हैं।