कथित 'सुरक्षा चूक' में भी एसपीजी कर्मी कैमरे और पीएम के बीच में नहीं आए!: आरजेडी

पंजाब में बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्ग में रुकावट को सुरक्षा चूक बताए जाने को लेकर आरजेडी ने कहा है, "तथाकथित सुरक्षा चूक में भी एसपीजी कर्मी कैमरे और प्रधानमंत्री के बीच नहीं आए!" आरजेडी ने ट्वीट किया, "कमाल की ट्रेनिंग दी है प्रधानमंत्री ने!" गौरतलब है, सुरक्षा में कथित चूक का मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंच गया है।