कनाडा में PM पद की रेस में शामिल रूबी ढल्ला ने बॉलीवुड से प्रेरित फिल्म में किया है काम

कनाडा में प्रधानमंत्री पद की दौड़ में शामिल भारतीय मूल की रूबी ढल्ला ने 2003 में रिलीज़ हुई बॉलीवुड से प्रेरित हिंदी फिल्म 'क्यों? किस लिए?' में काम किया था। विनोद तलवार द्वारा निर्देशित फिल्म में रूबी ने पुलिस अफसर का किरदार निभाया था। भारत में रिलीज़ किए जाने से पहले फिल्म को टोरंटो व हैमिल्टन में दिखाया गया था।