कनाडा में अपने कैफे पर हुई गोलीबारी को लेकर कपिल शर्मा ने पहली बार दी प्रतिक्रिया

कनाडा के सरे शहर में स्थित अपने कैफे में 10 जुलाई को हुई गोलीबारी पर कॉमेडियन कपिल शर्मा ने पहली बार प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर कर लिखा, "हम हिंसा के खिलाफ एकजुट हैं।" गोलीबारी की घटना में कोई घायल नहीं हुआ था और कैफे को कुछ समय के लिए बंद कर दिया गया था।