कनाडा में ऐक्टर-कॉमेडियन कपिल शर्मा के कैफे पर फायरिंग करने वाले 2 शूटर्स की पहचान कर ली गई है। जांच एजेंसियों के मुताबिक, पंजाबी मूल के शूटर शैरी और दिलजोत रेहल ने ही 3 अलग-अलग मौकों पर कपिल शर्मा के कैफे पर फायरिंग की थी। इन हमलों की योजना बनाने वाले कथित मास्टरमाइंड की भी तस्वीरें सामने आई हैं।