कनाडा में हिंसक प्रदर्शन की आशंका के चलते हिंदू मंदिर ने रद्द किया इवेंट

कनाडा के ब्रैम्प्टन त्रिवेणी मंदिर में 17 नवंबर को भारतीय दूतावास द्वारा कराए जा रहे एक कार्यक्रम को रद्द कर दिया गया है। ब्रैम्पटन त्रिवेणी कम्यूनिटी सेंटर को पुलिस की खुफिया सूचना मिली थी कि यहां पर बहुत ही खतरनाक स्तर का हिंसक विरोध होने वाला है। इस कार्यक्रम में हिंदुओं और सिखों को जीवन प्रमाण पत्र दिया जाना था।