कन्नड़ सिनेमा के जाने-माने अभिनेता बैंक जनार्दन का 77 वर्ष की उम्र में हुआ निधन

कन्नड़ सिनेमा के जाने-माने अभिनेता और कॉमेडियन बैंक जनार्दन का उम्र संबंधी बीमारियों के चलते रविवार को 77 साल की उम्र में बेंगलुरु में निधन हो गया। बैंक जनार्दन ने 500 से अधिक फिल्मों और टीवी शो में काम किया था। जनार्दन के निधन पर कन्नड़ फिल्म जगत से जुड़े कई लोगों ने शोक जताया है।

Load More