कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने राज्य में कन्नड़ समर्थकों के खिलाफ दर्ज सभी मामले वापस लेने की घोषणा की है। उन्होंने कहा, "कन्नड़ लोगों को....दूसरी भाषा में गलत बोलने के बदले अपनी भाषा में ही बात करनी चाहिए।" वहीं, राज्य के गृह मंत्री जी परमेश्वर ने कहा कि अमल में लाने से पहले कैबिनेट समिति इस प्रस्ताव की समीक्षा करेगी।