राजस्थान के कन्हैया लाल मर्डर केस में 5 आरोपियों को HC से झटका, जमानत याचिका खारिज
राजस्थान हाईकोर्ट ने कन्हैया लाल टेलर हत्याकांड में NIA मामले के 5 आरोपियों की ज़मानत की अपील खारिज कर दी है। कोर्ट ने कहा कि प्रथमदृष्टया आरोपियों की बड़ी आपराधिक साज़िश में भूमिका सिद्ध होती है। अदालत ने कहा कि आतंकवाद सिर्फ व्यक्ति के शरीर पर हमला नहीं है, बल्कि इसका असर देश की मनोवैज्ञानिक सुरक्षा तक पहुंच सकता है।